N
डेस्क रिपोर्टर
वॉशिंगटन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दुनिया से कोरोना महामारी अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है कि दूसरी ओर अमेरिका में एक नया वायरस तेजी से फैल रहा है। यह नया वायरस फैल तो एक छोटे से जीव के काटने से रहा है, पर इसे जानलेवा बताया जा रहा है। यह छोटा जीव किलनी (Tick) है, जो इंसानों और जानवरों के शरीर में चिपककर उनका खून चूसता है। इसके साथ ही यह इंसानों के शरीर में कई तरह की बीमारियों को भी उत्पन्न कर देता है।
इन दिनों अमेरिका के 6 राज्यों में यह हार्टलैंड वायरस फैल चुका है। फिलहाल यह जॉर्जिया में फैल रहा है। यह किलनी मतलब टिक जीव की प्रजाति लोन स्टार टिक के जरिए ये फैलते जा रहा है। जानकारी के अनुसार, हार्टलैंड वायरस की चपेट में आने के बाद से कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ रही है। अमेरिका के डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने कहां है कि, फिलहाल तो इस वायरस से मरने वालो की संख्या कम है। इससे संक्रमित अधिकांश लोग ठीक हो जाते है पर कुछ बुजुर्ग लोगों की यह नया वायरस जान ले चुका है।
सीडीसी ने जानकारी देते हुए कहां कि, अमेरिका के मिसूरी में इंसानों में हार्टलैंड वायरस पहली बार 2009 में पाया गया था। 2009 और जनवरी 2021 के बीच इससे प्रभावित लोगों की संख्या कुल 50 हो गई थी।
यह जॉर्जिया, आरकंसास, इंडियाना, इलियोनिस, केंटकी, इयोवा, नॉर्थ कैरोलिना, मिसूरी, ओकलाहोमा और टेनेसी में फैला हुआ है। शोधकर्ताओं के अनुसार, अब भी इस वायरस के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। पर यह तेजी से फैलते जा रहा है।a
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

