
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskलॉस एंजेलिस, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। अमेरिका के लॉस एंजिल्स के रहने वाले ट्रांसजेंडर पुरुष बेनेट कास्पर विलियम्स ने एक बच्चे को जन्म दिया है। हालांकि उन्हें शिकायत है कि जब वह गर्भ अवस्था में थे तो नर्स उन्हें मां कहकर बुलाती थी। 37 साल के ट्रांसजेंडर बेनेट कास्पर का मानना है कि हर बच्चा पैदा करने वाला मां नहीं हो सकता।
बेटेन को 20 साल की उम्र में पता चला कि वह एक ट्रांसजेंडर है। 2019 में उन्होंने मलिक से शादी कर ली। इसके बाद उन्होंने बच्चा पैदा करने के लिए मौजूदा विकल्पों को तलाशा। इसके लिए बेनेट को टेस्टोस्टेरोन हार्मोन थेरेपी रोकना पढ़ता, जो वह पिछले कई सालों से ले रहे थे। बेटेन ने 2015 में एक सर्जरी के जरिए अपने ब्रेस्ट को निकलवा दिया था। लेकिन उनके रिप्रोडक्टिव सिस्टम पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा था। फिर बेटे ने गर्भ धारण कर लिया जिसके बाद उन्होंने सिजेरियन सेक्शन के माध्यम से एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने हडसन रखा है।
बेटेन का कहना है कि हम मातृत्व के संदेश में नारीत्व को परिभाषित करना बंद कर दें, क्योंकि यह एक झूठी समानता है कि सभी महिलाएं मां बन सकती है या बच्चों को पैदा करने वाले सभी लोग मां है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

