रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
International
चीनी सरकार के बाद अब कॉरपोरेट जगत कि पेशकश, तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेगा लाखों का बोनस
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
चीनी सरकार के बाद अब कॉरपोरेट जगत कि पेशकश, तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेगा लाखों का बोनस

चीनी सरकार के बाद अब कॉरपोरेट जगत कि पेशकश, तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेगा लाखों का बोनस

N
डेस्क रिपोर्टर
बीजिंग, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। चीन में जहां कोरोना महामारी से हजारों लोगों की जान जा रही है,  इसी बीच चीन की कई कंपनियां ऐसी है, जो वहां के कर्मचारियों के लिए कमाल के ऑफर दे रही है। इन कंपनियां के अनुसार,  जो कर्मचारी तीसरा बच्चा पैदा करेगा, उन्हें 1 साल की छुट्‌टी और लगभग 11.50 लाख रुपए यानी 90,000 चीनी युआन का बोनस दिया जाएगा। हाल ही ने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक,  बीजिंग की देबिंयोंग टेक्नोलॉजी ग्रुप  ने अपने कर्मचारियों के लिए इस योजना को  शुरू किया हैं। इसके अनुसार,  जिसका भी तीसरा बच्चा होगा उसे 90,000 युआन नगद बोनस मिलेगा।  इसके साथ ही कंपनी की ओर से महिला कर्मचारियों को 1 साल की छुट्टी तो पुरुष को 9 महीने की छुट्टी मिलेगी।

 
इसके साथ ही अगर किसी कर्मचारी का बच्चा दूसरा है, तो भी उसे 60,000 युआन का नगद बोनस दिया जाएगा। मतलब, लगभग उसे 7 लाख रुपए का बोनस दिया जाएगा। वहीं पहले बच्चे पर भी 30,000 युआन यानी  3.50 लाख रुपए का नगद बोनस मिलेगा।  

 
बतादें कि, सरकार के द्वारा  इस नई नीति को लागू करने के बाद भी चीन की युवा आबादी अभी भी ज्यादा  बच्चे पैदा करने के प्रति इच्छुक नहीं है। इसीलिए अब कॉरपोरेट जगत इस की जिम्मेदारी निभाने निकला है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें