N
डेस्क रिपोर्टर
वॉशिंगटन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना के एक बार फिर मामले बढ़ते जा रहा है। जिसके करण देशभर में वैक्सीनेशन को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच अल्फाबेट इंक की कंपनी Google भी वैक्सीन को सीरियस ले रहा है। गूगल ने वैक्सीन और कोरोना को लेकर कंपनी में सक्त नियम बनाए है। जिसमे वहां के कर्मचारियों को कहा गया है की, यहां के सभी कर्मचारी वैक्सिनेटेड होना चाहिए इसके साथ ही अभी को कोविड के नियमों का पालन करना होगा और जो नहीं करेंगे उन्हें सैलरी नहीं दी जाएगी और उनकी नौकरी भी जा सकती है। मंगलवार को Consumer News and Business Channel ने आंतरिक दस्तावेजों का हवाला देते हुए इस बात का दावा किया।
Google ने अपने कर्मचारियों को एक मेमो देते हुए कहा गया है, सभी कर्मचारियों के पास कोरोना और वैक्सीन से रिलेटेड सारे डॉक्यूमेंट होना जरूरी है। जिसमे लिखा हो की आप वैक्सिनेट हो चुके हो और ये सभी डॉक्यूमेंट देने और इन्हे अपलोड करने की आखिरी तारीख की 3 दिसंबर तक की थी।
CNBC ने जानकारी देते हुए बताया कि, गूगल के द्वारा दी गई आखिरी तारीख के बाद Google उन सभी कर्मचारियों से बात करेगा जिन कर्मचारी ने अपना स्टेटस कंपनी को बताया होगा या जिन कर्मचारी ने वैक्सीन नहीं लगवाई होगी। CNBC के मुताबिक, Google ने बताया, 18 जनवरी तक जो कर्मचारियों वैक्सीन के नियमों का पालन नहीं करेगा, यूज 30 दिनों के लिए ‘पेड एडमिनिस्ट्रेटिव लीव’ पर रख दिया जाएगा। फिर इसके बाद उन्हें छह महीने के लिए ‘अनपेड पर्सनल लीव’ पर रख दिया जाएगा और फिर आखिर में उनकी सेवा को समाप्त कर दिया जाएगा। फिलहाल Google ने CNBC कि इस रिपोर्ट पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं की है। पर यह गूगल ने यह जरूर कहा है कि, हम अपने उन सभी कर्मचारियों की मदद कर रहे है जो टीका लगवा सकते हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

