N
डेस्क रिपोर्टर
वाशिंगटन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। रूस द्वारा यूक्रेन पर सैन्य हमले के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है। अभी तक अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है। पर कल देर रात अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस के खिलाफ नए आर्थिक प्रतिबंधों का ऐलान कर दिया। जो बाइडन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हमले का जवाब देते हुए मॉस्को के बैंकिंग, एयरोस्पेस और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों को निशाना बनाया है। बतादें कि रूस अब पाउंड, डॉलर और यूरो का कारोबार नहीं कर पाएगा।
प्रतिबंधों का उद्देश्य यूरो, डॉलर, पाउंड और येन में व्यापार करने की रूस की क्षमता को सीमित बनाना है। इसके साथ ही अमेरिका ने रूस के पांच प्रमुख बैंकों को भी अपने निशाने में लिया। जिसमे सरकारी बैंक सर्बैंक और वीटीबी भी शामिल है। अब रूस का सबसे बड़ा ऋणदाता सर्बैंक अमेरिकी बैंकों की सहायता से पैसे ट्रांसफर नहीं कर सकेगा।
बतादें कि, गुरुवार यानी 24 फरवरी को यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक ट्वीट कर रूस को SWIFT से अलग करने की मांग करी थी। पर अब तक अमेरिका ने इसको लेकर रूस पर किसी तरह की पाबंदी नहीं लगाई है। बतादें कि SWIFT कोड के द्वारा ही विदेश से पैसा भेजा और मंगाया जाता है। ग्लोबल बैंकिंग का ये सबसे बड़ा जरिया है। इसके साथ ही इसे आर्थिक क्षेत्र का बैकबोन भी बोला जाता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

