N
डेस्क रिपोर्टर
वॉशिंगटन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। रूस का यूक्रेन पर हमला करने के बाद, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूस की सुरक्षा परिषद के 3 सदस्यों पर अमेरिका ने आर्थिक प्रतिबंध लगा दी है। वहीं अमेरिकी ट्रेजरी विभान ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, प्रथम उप रक्षा मंत्री, रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और रूस की सेना के जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव पर आर्थिक प्रतिबंधों को लगाई है।
बतादें कि पहले ही यूएस के ट्रेजरी विभाग ने रूस की सुरक्षा परिषद के 11 सदस्यों पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दी थी। अमेरिका का मानना है कि, यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ने के लिए रूस पर अब गंभीर आर्थिक प्रतिबंधों को लगाना जारी रहेगा। अमेरिका इसके लिए हर स्तर पर अपने सहयोगियों और भागीदारों के साथ मिल कर लगातार कूटनीतिक उपायों का उपयोग करते रहेगा। जिसका रूस पर गहरा असर पड़ेगा।
वहीं अमेरिकी सरकार पर पश्चिमी देशों का लगातार दबाव बढ़ते जा रहा है। उनका कहना है कि वह यूक्रेन पर हमले को रोकने के लिए मास्को पर दबाव बनाएं। अमेरिका का किसी देश के राष्ट्रपति पर आर्थिक प्रतिबंध लगाना दुर्लभ जरूर हो सकता है, पर ये अभूतपूर्व नहीं है।
ट्रेजरी विभाग ने एक बयान में प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए बताया गया था कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन और विदेश मंत्री लावरोव एक लोकतांत्रिक संप्रभु देश यूक्रेन पर बिना किसी कारण और गैर-कानूनी हमला करने के लिए जिम्मेदार हैं। जिसके बाद पुतिन को अमेरिका के प्रतिबंध वाली एक ऐसी छोटी सूची में डाल दिया गया है,जिसमें उत्तर कोरिया, बेलारूस और सीरियाके के नेता शामिल थे। बता दें कि आने वाले समय में पुतिन के खिलाफ अमेरिका और कड़े कदम भी उठा सकता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

