N
डेस्क रिपोर्टर
वॉशिंगटन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दुनियाभर में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर बढते जा रही है। इसके साथ ही दुनिया के सभी देश कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के कहर से परेशान है। कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर WHO ने चेतावनी जारी की थी। इसी बीच अमेरिका में कोरोना को लेकर हालत बिगड़ती जा रही है। अमेरिका में कोरोना के हर दिन आने वाले नए मामलों में से 76 फीसदी ओमिक्रॉन के मामले है। सोमवार को यहां एक दिन में 2 लाख 13 हजार 50 नए मामले निकले। अधिकारियों के अनुसार, एक हफ्ते में हर दिन का औसतन 235856 नए मामले का है। मतलब साप्ताहिक संक्रमण में 57.7 फीसदी की वृद्धि देखी जा रही है।
अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी सीडीसी के मुताबिक, कोरोना वायरस एक बार फिर बच्चों को शिकार बना रहा है। अमेरिका के अस्पतालों में बच्चों में संक्रमण के केस चार गुना तक बढ़े हैं, जो अब डरा रहे है। इसके बाद सीडीसी ने आइसोलेशन की अवधि कम से कम 10 से 5 दिनों तक कम करने की बात कही है। जिनमें बोला गया है की, जिन लोगों में संक्रमण के लक्षण न हो और वो लोग जो पांच दिन तक आइसोलेशन में रहे है, उन्हें अगले पांच दिनों तक मास्क पहनकर रहेंगे।
कैलिफोर्निया में हुए मामले 50 लाख के पार
देश और दुनिया में तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले 50 लाख के पार हो गए है। जिसके बाद कोरोना के सर्वाधिक मामलों वाला यह पहला राज्य है। l
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

