N
डेस्क रिपोर्टर
न्यूयॉर्क, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दुनिया भर में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से दहशत मची हुई है। कोरोना वायरस के बाद अब लोग ओमिक्रॉन से डरे हुए है। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई के साथ साथ कई देशों के हालात बेहद खराब हो चुके हैं। सभी देश इस महामारी से लड़ने के लिए तैयारी कर रहे हैं। अमेरिका में हालात दिन पर दिन बत्तर होते जा रहे है। यहां कोरोना की नई लहर शुरू हो गई है। जिसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन लोगों से बूस्टर डोज लेने की अपील कर रहे है।
कल यानी 21 दिसंबर को अमेरिका के टेक्सास राज्य में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से एक मरीज की जान चली गई। ओमिक्रॉन से देश में होने वाली यह पहली मौत है और इस बात की जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी थी। अमेरिका में 73 प्रतिशत नए मामले ओमीक्रोन के सामने आ रहे है।
राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि, ‘कोरोना की जैसे ही बूस्टर डोज आई, मैंने तुरंत लगवा ली। इसके बाद अगले दिन पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने कहां कि, उन्हें भी उनकी बूस्टर डोज मिल गई है। इसके बाद जो बाइडन ने बताया कि, यह शायद कुछ उन चीजों में से एक है, जिसपर हम दिनों सहमत है। इस महामारी से लड़ने के लिए बूस्टर शॉट लेने वाले सभी लोग सुरक्षित हैं। अमेरिका में कोरोना के वेरिएंट नए ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसे देखते हुए बाइडन ने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
Booster shots provide the strongest protection against the Omicron variant. That’s why I got my booster—and encourage everyone who’s eligible to do so as well. pic.twitter.com/7sEoXNjr9D
— Joe Biden (@JoeBiden) December 22, 2021
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

