N
डेस्क रिपोर्टर
वॉशिंगटन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। क्रिसमस की जब भी बात आती है तो पहला नाम यानी सांता क्लॉज (Santa Clause) का ही आता है। सांता क्लॉज के बिना क्रिसमस अधूरा सा है। बात क्रिसमस कि हो रही हो और उसमें सांता ना आए, ऐसा कैसे हो सकता है। पर क्या अपको पता है, दुनिया में एक ऐसा स्कूल है जहां सांता को तैयार किया जाता है? जी हां, अमेरिका के मिशिगन में एक ऐसा ही स्कूल है, यह स्कूल 85 सालों से है और यहां पिछले 85 साल से सांता की ट्रेनिंग दी जा रही है। इस स्कूल में एडमिशन के बाद नॉर्मल स्कूलों की तरह पढ़ाई भी होती बल्कि यहां लोगों को सांता की तरह एक्ट करने की ट्रेनिंग दी जाती है।
पिछले 85 सालों से मिशिगन के Charles W Howard Santa Claus School में सांता बनने की ट्रेनिंग दी जाती है। सन 1937 में इस स्कूल की शुरूआत हुई थी। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के अनुसार, ये सबसे पुराना स्कूल है। इस स्कूल में सांता की तरह एक्ट करना सिखाया जाता है। इस साल यह स्कूल अपनी 85वां एनिवर्सरी मनाने वाला है।
क्या सिखाया जाता है इस स्कूल में
अमेरिका के मिशिगन में स्थित इस स्कूल में कम से कम तीन सौ से ज्यादा स्टूडेंट है हर साल पास होकर निकलते है। यह स्कूल अपने स्टूडेंट्स को सांता की तरह डांस करना और जिंगल बेल गाना सिखाता है। इसक साथ ही मात्र तीस सेकंड में सांता की तरह लाल रंग के कपड़े पहनकर तैयार होने की ट्रिक भी सिखाई जाती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

