रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
International
चीन में बढ़ते हुए कोरोना के मामलों के बीच हांगझोउ में होने वाला एशियाई ओलंपिक हुआ स्थगित
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
चीन में बढ़ते हुए कोरोना के मामलों के बीच हांगझोउ में होने वाला एशियाई ओलंपिक हुआ स्थगित

चीन में बढ़ते हुए कोरोना के मामलों के बीच हांगझोउ में होने वाला एशियाई ओलंपिक हुआ स्थगित

N
डेस्क रिपोर्टर

शंघाई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। चीन में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे है। यहां दिन पर दिन रिकॉर्ड तोड़ मामले दर्ज किए जा रहे है। इसी बीच चीन में होने वाले एशियन गेम्स को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। चीन की मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि, एशिया ओलंपिक काउंसिल ने शुक्रवार यानी 6 मई को कहा कि, चीन के हांगझोउ में 10 से 25 सितंबर 2022  तक 19वें एशियाई खेलों को स्थगित कर दिया गया है। पर इन खेलों को स्थगित करने कि सिर्फ वायरस के बढ़ते हुए मामले नहीं है। अभी इसके लिए कारण नहीं बताया गया है। पर यह घोषणा ऐसे समय की गई, जब चीन में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे है। 

 

इसे भी पढ़े : भारत में कोरोना के 3,545 नए मामले सामने आए, 27 मौतें

 
इसी बीच चीन की वेबसाइट ‘चाइना डेली’ के अनुसार, एशियाई ओलंपिक परिषद ने घोषणा करते हुए बताया की, 19वें एशियन गेम्स को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा रहा है। इस बयान में बोला गया है कि, अब इन खेलों के लिए  नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा।

बतादें कि, चीन का हांगझोउ शहर एशियन गेम्स की मेजबानी कर रहा था, जो शंघाई के पास स्थित है। चीन के सबसे बड़े शहर के नाम से जाने वाला शहर शंघाई में  कोरोना के लगातार मामले बढ़ते जा रहे है। जिसकी वजह से यहां पर एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाया गया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें