वियना, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गए है। इसके साथ ही कोरोना का एक नए वेरिएंट ओमिक्रॉन आने के बाद सभी को और सर्तकता अपनानी है। पर कई देशों में कोरोना से जुड़ी पाबंदियों का विरोध किया जा रहा है। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में कोरोना की वैक्सीन अनिवार्य रूप से सबको लगवानी है इसके साथ ही जो व्यक्ति वैक्सीन नहीं लगवाएगा उसे घर में ही लॉक रहने का नियम बनाया गया है। पर कल यानी रविवार को इसी नियम के खिलाफ लोगो ने जम कर प्रदर्शन किया। वहां के लोगों ने सड़कों पर मार्च निकाला और जम कर नारेबाजी की। इसमें से कुछ लोग नारा लगा रहे थे कि ‘वैक्सीन फासीवाद हमें मंजूर नहीं।’ तो दूसरे ने लिखा, ‘मैं कोई नव-नाजी और गुंडा नहीं हूं।’ इसके साथ ही ‘मैं आजादी और वैक्सीन के खिलाफ लड़ रहा हूं।’
इसे भी पढ़े : हाथों में नहीं रचती है मेहंदी? तो आजमाएं इन टिप्स को, मेहंदी होगी डार्क
यहां के लोगो ने कई जगह प्रदर्शन करते हुए आगजनी की भी कोशिश की, जहां इन लोगो की पुलिस से जगह-जगह बहस भी हुई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, शनिवार को कम से कम 44 हजार लोगों ने इस प्रदर्शन में भाग लिया। इन प्रदर्श के कारण ऑस्ट्रिया सरकार दबाव में आ गई। जिसके बाद रविवार यानी 12 दिसंबर को देशभर से कोरोना लॉकडाउन को पूरी तरह से हटाने का ऐलान किया।
इसे भी पढ़े : मप्र पंचायत चुनाव : पहले और दूसरे चरण के लिए आज से भरे जाएंगे नामांकन
सरकार के इस नए आदेश के अनुसार, जिन लोगो ने वैक्सीन नहीं लगवाई है वो लोग अब घरों से बाहर जा कर खरीदारी और व्यायाम जैसे जरूरी काम कर सकते है। पर उन लोगो को हर दो दिन में कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी पढ़ेगी। इसे में अब लोगों के लिए उनका जीवन धीरे-धीरे नॉर्मल हो जाएगा, जिन लोगो ने टीका लगवा लिया है और जो लोग कोरोना से उबर चुके हैं।
इसे भी पढ़े : स्व. ताम्रकर एवं स्व. सुनील मिश्र पर एकाग्र दो दिवसीय ''स्मृति प्रसंग'' शुरू
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

