N
डेस्क रिपोर्टर
न्यूयॉर्क, न्यूज वायरल डेस्क। देश और दुनिया में कोरोना के मामलों कि रफ्तार धीमी ही गई है। कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन ने दुनिया भर में तबाही मचाई थी। अब तक के सभी वेरिएंट में से सबसे ज्यादा और तेजी से फैलने वाला वेरिएंट ओमिक्रॉन को माना गया है। पर अब नए अध्ययनों की मानें तो ओमिक्रॉन का बीए.2’ वेरिएंट उससे कहीं अधिक खतरनाक हो सकता है। दुनिया भर में इस वक्त सबसे ज्यादा मामले इसी के आ रहे हैं।
बतादें कि, ओमिक्रॉन को बीए.1 (BA.1) के नाम से भी बोला जाता है। वहीं, उसके दूसरे स्वरूप को बीए.2 कहा जाता है। बीए.2 (BA.2) कहां से आया है इसके लिए दो मत हैं। पहला कि यह ऑस्ट्रेलिया में उभरा, तो दूसरा कि इसकी पहचान सबसे पहले भारत में हुई थी। वहीं कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बारे में समान रूप से सभी जानते हैं कि वह पहली बार दक्षिण अफ्रीका में आया था।
फिलहाल दुनियाभर में अभी चिंता का विषय बीए.2 (BA.2) बना हुआ है। यह दुनिया के लगभग 50 देशों के लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। World Health Organization (WHO) के अनुसार, बीए.2 (BA.2) इस समय दुनिया के हर 5 में से 1 व्यक्ति को अपनी चपेट में ले रहा है। इसका मतलब यह हुआ की लगभग 20% आबादी तक यह अपनी पहुंच बना चुका है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

