सोमवार, 09 मार्च 2026
Logo
International
Better.com के CEO विशाल गर्ग ने 900 लोगों को जूम कॉल कर नौकरी से निकाला, बाद में मांगनी पड़ी माफी
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Better.com के CEO विशाल गर्ग ने 900 लोगों को जूम कॉल कर नौकरी से निकाला, बाद में मांगनी पड़ी माफी

Better.com के CEO विशाल गर्ग ने 900 लोगों को जूम कॉल कर नौकरी से निकाला, बाद में मांगनी पड़ी माफी

N
डेस्क रिपोर्टर

न्यूयॉर्क, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। फाइनेंशियल सेक्टर की कंपनी 'Better.com' के सीईओ Vishal Garg ने एक जूम कॉल पर अपने नौसो कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। जिसके बाद भारतीय-अमेरिकी सीईओ विशाल गर्ग ने माफी मांगते हुए  कहा कि, इस  बड़े पैमाने पर छंटनी के पीछे का कारण बाजार की प्रदर्शन, दक्षता और उत्पादकता थे। पर मेरा यह तरीका बिल्कुल सही नही था। इसलिए मैं माफी मांगता हूं। बतादें कि, जापान के सॉफ्ट बैंक का निवेश Better.com में है। इस वक्त इसका वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर है।

इसे भी पढ़े :ओमिक्रॉन कि चपेट में 57 देश

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को विशाल गर्ग ने अपने स्टाफ को एक ईमेल सेंड किया, जिसमें उन्होंने लिखा-‘ जिस तरह से मैने छंटनी की बात सबसे  सामने रखी, वो सही तरीका नहीं था, ‘मैं Better.com में उनके योगदान और प्रभावित व्यक्तियों के लिए उचित मात्रा में प्रशंसा और सम्मान दिखाने में फेल हो गया।  हटाने का निर्णय मेरे पास है, पर मुझे इसे सही तरीके से करना चाहिए था। जो किया मैने, मैं खुद उसके लिए शर्मिंदा हूं।'


सोशल मीडिया पर कंपनी के एक स्टाफ ने वीडियो शेयर किया है। इसमें उसने बताया है कि उसे सिर्फ तीन मिनट के अंदर पिंक स्लिप दे दी। मतलब उससे उसकी नौकरी ले ली। स्टाफ ने आगे कहां की, ‘बाजार बदल गया है। अगर जिंदा रहना है तो हमें इसके साथ ही चलना होगा। हमें उम्मीद है कि इस मिशन को आगे भी बढ़ाएंगे।’


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें