N
डेस्क रिपोर्टर
बीजिंग, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। चीन इन समय बूढ़ी आबादी का सामना कर रहा है। आज कल के युवा शादी करने और बच्चे पैदा करने से थोड़ा कतरा रहे हैं। इसी वजह से चीन की सरकार ने एक कदन उठाया है। जिसमे जो लोग शादी के बाद तीसरी संतान को जन्म देंगे उन्हें सरकार प्रसव के दौरान आने वाले सभी खर्चों में सब्सिडी देने और करों में छूट देने के साथ कई सहायक करेंगी।
सरकार के इस कदम के पीछे का उद्देश्य यह है कि विश्व की सबसे ज्यादा आबादी वाले देश में जन्म दर में तेजी से कमी हो रही है जिसे सरकार रोकना चाहती है। बता दें कि, चीन की राष्ट्रीय संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (NPC) ने अगस्त में इस तीन संतान की नीति को औपचारिक मंजूरी दे चुकी है।
चीनी सरकार ने इस गहराते जनासंख्यकीय के संकट का हल निकालने के लिए यह बड़ा नीतिगत कदम उठाया है। National People's Congress ने एक परिवार नियोजन और संशोधित जनसंख्या कानून को पारित किया है, जिसमे चीनी माता पिता को तीन संतान रखने की अनुमति दी गई है। इस कदम को सरकार ने इस लिए उठाया है क्योंकि, चीनी माता पिता बच्चों के पाल पोषण में आने वाले खर्च के कारण ज्यादा संतान रखने में रुचि नहीं ले रहे थे। इस समस्या का समाधान करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

