
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskलास वेगास, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। जर्मन ऑटोमेकर कंपनी BMW ने ऐसी कार बनाई है जो अपना रंग बदल सकती है। BMW ने लास वेगास में चल रहे कंजूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (Consumer Electronics Show) में इस कॉन्सेप्ट कार (Concept Car) को पेश किया है।
BMW की आईएस फ्लोर में इलेक्ट्रॉनिक इंक टेक्नोलॉजी (Electronic Ink Technology) का इस्तेमाल होता है, जो कार के बाहरी हिस्से के रंग को बदलने में मदद करती है। BMW अनुसंधान इंजीनियर टेलर क्लार्क ने कहा है कि, इसमें एक टेक्नोलॉजि का इस्तेमाल हुआ है जिसमें एक बटन की मदद से आप कार के बाहर के कलर को बदल सकते हैं।
यूजर्स अभी आई एक्स फ्लो को ग्रे और सफेद रंग में बदल सकते हैं। धूप वाले दिन में कार को ठंडा रखने सफेद रंग और ठंडे दिन में इससे वापस से ग्रे कर सकते हैं। इसे भविष्य में अन्य कलर ऑप्शन में भी लाया जा सकता है। इधर विशेषज्ञों का दावा है कि ऐसी गाड़ियों का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में भी हो सकता है।
कैसे काम करेगी तकनीक
कार की पेंट चेंज तकनीक ई-पेपर का इस्तेमाल करती है। इसके लिए लिंक के साथ बीएमडब्ल्यू iX Flow की सरफेस कोटिंग में इंसान के बाल की मोटाई के बराबर वाले लाखों माइक्रोकैप्सूल्स यूज किए गए हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

