N
डेस्क रिपोर्टर
साओ पाउलो, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। ब्राजील के साओ पाउलो शहर में भारी बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन ने काफी तबाही मचाई। शुक्रवार यानी 28 जनवरी तक कम से कम 19 लोगों की इससे जान गई, इनमे से 7 बच्चे भी शामिल हैं। रविवार को सुरक्षा से जुड़ा काम देखने वाले अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। साओ पौलो के अधिकारियों का कहना है कि, इस बारिश से आई तबाही से 9 लोग घायल हुए, वहीं चार लोग लापता हैं। इसके साथ ही लगभाग 500 से ज्यादा परिवारों को अपना घर छोड़कर यहां से जाना पड़ा है।
रविवार को साओ पौलो के गवर्नर जोआओ डोरिया ने बाढ़ वाले क्षेत्र जाकर जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ से प्रभावित शहरों के लिए 15 मिलियन रीस (2.79 मिलियन डॉलर) की आपातकालीन सहायता कि मंजूरी दी। संघीय सरकार के क्षेत्रीय विकास मंत्रालय के एक बयान में बताया कि, वह स्थिति की निगरानी कर रहे है।
भारी बारिश ने किया काफी नुकसान
अधिकारियों ने कहां कि, कैम्पो लिम्पो पॉलिस्ता,, कैपिवरी, तूफान ने वर्जिया पॉलिस्ता, मोंटेमोर, जौ और राफर्ड को भी नुकसान पहुंचाया है। ब्राजील के पूर्वोत्तर हिस्से में दिसंबर के बाद से ही इसी तरह से भारी बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से यहां बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। बारिश के कारण मध्य पश्चिमी क्षेत्र के इलाकों में फसल की कटाई में देरी हो रही हैं, वहीं कुछ वक्त के लिए मिनस गेरैस ने राज्य में खनन कार्यों को स्थगित करने के लिए मजबूर दे दी हैं। कोरोना महामार के कारण पहले से ही मुसीबात झेल रहा ब्राजील अब बारिश से परेशान हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

