N
डेस्क रिपोर्टर
कराची, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। इस समय पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रान्त से बड़ी खबर सामने आई है। यहां शुक्रवार यानी 30 सितंबर को बाजार में एक दुकान में अचानक से बम धमाका हो गया। इस धमाके में कम से कम 20 लोग घायल हो गए। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी। यह घटना बलूचिस्तान के कोहलू जिले में भीड़भाड़ वाले इलाके में एक मिठाई की दुकान पर हुई।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, कोहलू के मुख्य बाजार के भीड़भाड़ वाले इलाके में एक मिठाई की दुकान पर अचानक से यह धमाका हुआ। इस घटना में 20 लोग घायल हो गए है। इन सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा हैं।
वहीं, डॉन न्यूज़ को बलूचिस्तान के शिक्षा मंत्री मीर नसीबुल्लाह मारी ने बताया कि, इस धमाके में 20 लोग घायल हो गए है। इन घायलों को कोहलू जिला मुख्यालय अस्पताल ले भर्ती कराया गया है। इस घटना में 12 लोगों की हालत गंभीर हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी देते हुए बताया कि, अस्पताल में मेडिकल इमरजेंसी लगाई गई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

