शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
International
ब्रिटेन की हवाई सेवाएं ठप: ATC सिस्टम फेल, उड़ानों में हड़कंप और अफरातफरी!
31 जुल, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
ब्रिटेन की हवाई सेवाएं ठप: ATC सिस्टम फेल, उड़ानों में हड़कंप और अफरातफरी!

ब्रिटेन की हवाई सेवाएं ठप: ATC सिस्टम फेल, उड़ानों में हड़कंप और अफरातफरी!

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

लंदन। ब्रिटेन की आसमान पर अचानक सन्नाटा छा गया, जब एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में आई एक बड़ी तकनीकी गड़बड़ी के कारण देशभर की कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा। नेशनल एयर ट्रैफिक सर्विस (NATS) के स्वानविक ATC सेंटर में यह गड़बड़ी सामने आने के बाद, बर्मिंघम, एडिनबर्ग, गैटविक और मैनचेस्टर जैसे बड़े एयरपोर्ट्स पर अफरातफरी मच गई।


खराबी के कारण उड़ानों पर लगी रोक

NATS ने स्थिति को लेकर एक बयान में कहा, "लंदन के ऊपर से उड़ने वाले विमानों की संख्या को सीमित कर दिया गया है ताकि कंट्रोलर्स यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।" इस खराबी के कारण न सिर्फ घरेलू बल्कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी असर पड़ा है। गैटविक एयरपोर्ट, जो ब्रिटेन का दूसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है, ने उड़ानों को पूरी तरह से रोक दिया।


गैटविक और न्यूकैसल एयरपोर्ट्स का बयान

गैटविक एयरपोर्ट ने अपने बयान में कहा, “NATS में तकनीकी समस्या के कारण पूरे ब्रिटेन में बाहर जाने वाली सभी उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। स्थिति के समाधान तक गैटविक से कोई उड़ान नहीं भरी जाएगी।”

इसी तरह न्यूकैसल इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भी X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा,

“लंदन के हवाई क्षेत्र में समस्या एयरपोर्ट संचालन को प्रभावित कर रही है। सभी उड़ानें फिलहाल निलंबित हैं।”


गड़बड़ी ठीक, उड़ानों की प्रक्रिया शुरू

हालांकि राहत की खबर ये है कि तकनीकी गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया है और उड़ानों की प्रक्रिया धीरे-धीरे फिर से शुरू हो रही है। बावजूद इसके, सैकड़ों यात्री अपने निर्धारित समय से घंटों पीछे चल रहे हैं, और कई यात्रियों की योजनाएं बुरी तरह से बिगड़ गई हैं।


यात्रियों को अलर्ट रहने की सलाह

एयरपोर्ट अथॉरिटीज़ ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति जानने के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें