N
डेस्क रिपोर्टर
बीजिंग, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। चीन में लगातार जनसंख्या को लेकर नियम ने बदलाब किए जा रहे हैं। अगस्त में जनसंख्या और परिवार नियोजन अधिनियम लागू होने होने पर चीन में 20 से ज्यादा प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों ने बच्चों के जन्म को लेकर कई सारे नियमों में संशोधन किया गया है। टाइम्स ऑफ इजरायल में प्रकाशित एक ब्लॉग में CPFA (राजनीतिक और विदेशी मामलों के केंद्र) के अध्यक्ष फैबियन बौसार्ट ने बताया कि, चीन ने प्रोत्साहन के रूप में ज्यादा पेड लीव, बेबी बोनस, टैक्स में कटौती और बच्चे का पालन-पोषण करने के लिए सब्सिडी देने का आदेश दिया है।
बतादें कि, बीजिंग डाबिनॉन्ग टेक्नोलॉजी ग्रुप अपने सभीकर्मचारियों को दो बच्चों के बाद तीसरा बच्चा पैदा करने पर एक साल की छुट्टी और 90,000 युआन कैश यानी 11.50 लाख रुपये का बोनस देने की बात कहीं हैं। वहीं कर्मचारी अगर महिला है तो उसे कम से कम 12 महीने का मैटरनिटी लीव दी जाएगी। तो पुरुष को 9 दिनों का पैटर्नल अवकाश दिया जाएगा। इसके साथ ही ऑनलाइन ट्रैवल कंपनियों ने इस नियम को लेकर कई सारे ऑफर्स का एलान किया हैं।
चीन की सरकारी समाचार वेबसाइट शिन्हुआ के मुताबिक, सिचुआन, बीजिंग और जियानक्सी के साथ साथ कई क्षेत्रों ने इस विषय पर तमाम सहायक उपायों की घोषणा की हैं। जिसमे मातृत्व अवकाश का विस्तार, अवकाश,और शादी के लिए छुट्टी शामिल है।
जनसंख्या और परिवार नियोजन अधिनियम लागू करने का कारण चीन की आबादी का लगातार घटना है। पिछले साल के आखिर तक चीन की जनसंख्या 1.4126 बिलियन थी, जिसमें पांच लाख से कम की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं यहां जन्म दर में लगातार पांचवें साल गिरावट हुई हैं। दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश के लिए ये आंकड़े खतरा मंडरा रहे है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

