N
डेस्क रिपोर्टर
बीजिंग, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बड़ी खबर चीन से आ रही है जहां चीन का Boeing 737 एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। हादसे के समय Boeing 737 में करीब 133 यात्री सवार थे। चीनी मीडिया के अनुसार, यह हादसा दक्षिण चीन सागर में हुआ है, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि हादसे में कितने लोगों की जान गई है या कितने लोग घायल हुए हैं।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, हवाई अड्डे के कर्मचारियों का हवाला देते हुए चाइना ईस्टर्न फ्लाइट MU5735 सोमवार 21 मार्च को दोपहर 1 बजे के बाद कुनमिंग शहर से उड़ान भरने के बाद वो गुआंगझोउ में निर्धारित अपने लक्ष्य तक नहीं गई।
चीनी मीडिया के अनुसार, MU 5735 प्लेन ने दक्षिण पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत के कुनमिंग शहर के Changshui एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। जिसे 3 बजे तक Guangdong प्रांत के Guangzhou पहुंच जाना था, पर इससे पहले ही हादसा हो गया। जहां यह हादसा हुआ है वहां के इलाके में बुरी तरह आग लग गई।
ऐसे में कहां जा रहा है कि, इस घटना में मौतों की संख्या अधिक होगी। बतादें कि बोइंग 737 मॉडल के विमान पहले भी कई बार इस तरह के हादसे के शिकार हो चुके हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

