
भोपाल/मैड्रिड। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार रात स्पेन की राजधानी मैड्रिड पहुँचे, जहाँ उन्होंने मध्यप्रदेश में वैश्विक निवेश के नए अवसरों को लेकर सकारात्मक संकेत दिए। मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक और मजबूत कदम माना जा रहा है।
डॉ. मोहन यादव ने कहा,जैसे दुबई में निवेशकों ने मध्यप्रदेश की नीतियों पर विश्वास जताया, वैसे ही स्पेन में भी यह यात्रा औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में सफल होगी।"
सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत नेतृत्व में भारत वैश्विक निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है और मध्यप्रदेश इसमें अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार है।
सरल निवेश नीति बनेगी प्रमुख आकर्षण
मुख्यमंत्री स्पेन में निवेशकों को मध्यप्रदेश कीसरल, पारदर्शी और उद्योग समर्थक नीतियोंसे अवगत कराएंगे। सरकार की योजना है कि तकनीकी, आईटी, अधोसंरचना, और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित किया जाए। इससे राज्य में न केवल आर्थिक प्रगति को बल मिलेगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे।
मध्यप्रदेश भविष्य का औद्योगिक हब
डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार का फोकस दीर्घकालीन निवेश, तकनीकी नवाचार और सांस्कृतिक सहयोग पर है।"मध्यप्रदेश को भारत के औद्योगिक मानचित्र पर और मजबूत करना हमारा संकल्प है। स्पेन दौरा इसी दिशा में एक निर्णायक कदम है,"
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

