
ला-कोरुना, स्पेन। जिन फैशन ब्रांड्स को दुनिया पहनती है, अब वो 'मेड इन मध्यप्रदेश' हो सकते हैं! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की स्पेन यात्रा का आज दूसरा दिन है और यह पूरी तरह टेक्सटाइल सेक्टर को वैश्विक मंच पर ले जाने के लिए समर्पित रहा। CM यादव ने आज स्पेन के मशहूर टेक्सटाइल हब ला-कोरुना में Zara की पैरेंट कंपनी इंडिटेक्स (Inditex) के मुख्यालय का दौरा किया, जिससे प्रदेश के लिए निवेश और रोजगार की नई संभावनाएं खुल सकती हैं।
Zara के घर से निकली 'मेक इन MP' की गूंज!
CM यादव ने इंडिटेक्स के टॉप एग्जीक्यूटिव्स के साथ अहम बैठकें कीं। चर्चा का फोकस था, “मध्यप्रदेश को यूरोपीय ब्रांड्स के लिए एक भरोसेमंद, गुणवत्ता-सम्पन्न और लागत-अनुकूल प्रोडक्शन हब के रूप में स्थापित करना।”
इंडिटेक्स, जो Zara, Pull & Bear, Massimo Dutti जैसे वर्ल्ड क्लास ब्रांड्स का जनक है, टेक्सटाइल इनोवेशन और फास्ट फैशन में ग्लोबल लीडर है। ऐसे में CM यादव की यह यात्रा केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि ग्लोबल ब्रांड्स को प्रदेश से जोड़ने की रणनीतिक पहल है।
ला-कोरुना विज़िट में क्या-क्या हुआ खास?
➡️ इंडिटेक्स हेडक्वार्टर टूर – टेक्सटाइल रिसर्च, प्रोडक्शन और सप्लाई चेन का निरीक्षण
➡️ बिजनेस मीटिंग्स – इंडिटेक्स के उच्च अधिकारियों से मध्यप्रदेश में संभावित निवेश पर चर्चा
➡️ MP टेक्सटाइल प्रेजेंटेशन – बुंदelkhand, मालवा, निमाड़ की हेंडलूम और टेक्सटाइल यूनिट्स की क्षमताएं प्रस्तुत की गईं
➡️ जॉब फोकस – नई यूनिट्स से युवाओं को स्किल-बेस्ड रोजगार दिलाने पर जोर
मध्यप्रदेश क्यों है फैशन इंडस्ट्री के लिए आकर्षक?
➡️ कॉटन बेल्ट का मजबूत आधार: नीमच, मंदसौर, खंडवा, खरगोन जैसे क्षेत्र
➡️ लो-कोस्ट, हाई क्वालिटी लेबर
➡️ सरकार की टेक्सटाइल पॉलिसी और सब्सिडीज
➡️ इंफ्रास्ट्रक्चर – नर्मदा घाटी में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, गारमेंट क्लस्टर, लॉजिस्टिक्स हब
CM का मिशन साफ है...
डॉ. मोहन यादव की यह यात्रा केवल निवेश आकर्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मध्यप्रदेश को “ग्लोबल फैब्रिक टू फिनिश्ड फैशन डेस्टिनेशन” बनाने की दिशा में निर्णायक कदम उठा रहे हैं।
“हमारा उद्देश्य सिर्फ टेक्सटाइल नहीं, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की नींव को मजबूती देना है।” – डॉ. मोहन यादव
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

