N
डेस्क रिपोर्टर
बीजिंग, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। एक बार फिर चीन में कोरोना तबाही मचाने लगा है। जहां कोरोना की तफ्तर धीमी हो गई थी वहीं कोरोना ने फिर से अपने पैर पसारने शुरु कर दिए है। चीन इस समय बुरी तरह से कोरोना महामारी से जूझ रहा है। बुधवार को यहां 20,472 से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए। कोरोना की शुरुआत के बाद से एक दिन में रिपोर्ट की जाने वाले डेली मामले की यह सर्वाधिक संख्या बताई जा रही है। वहीं राहत की बात यह है कि अभी तक कसी भी मरीज की इससे जान नहीं गई। शंघाई में लॉकडाउन के बाद भी मामले लगातार बढ़ते जा रहे है।
बतादें कि, चीन में मार्च तक लॉकडाउन, अंतरराष्ट्रीय यात्रा और ग्रुप टेस्टिंगपर सख्त प्रतिबंधों के साथ दैनिक मामलों को कंट्रोल में रखा गया था, पर बीते कुछ हफ्तों में इसमें बेतहाशा वृद्धि देखने को मिल रही है।
शंघाई की बात करें तो यहां क्वारंटाइन सेंटर पर कोरोना से पॉजिटिव मरीजों की भारी भीड़ है। वहीं कोविड से पॉजिटिव शिशुओं और बच्चों को उनके माता-पिता से दूर रखा जा रहा है। चीन की इस नीति ने पीड़ित परिवारों की चिंता और बढ़ा के रखी हुई है।
बुधवार को अधिकारियों ने बताया कि, चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई का कोरोना के राष्ट्रीय आंकड़ों में 80 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा है। शंघाई के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि, इससे निपटने के लिए अपर्याप्त तैयारी की गई थी। कोरोना के तेज़ी के साथ बढ़ते हुए मामले अब वहां के लोगों को डराने लगे है। अगर इसी तरह मामले बढ़ते रहे तो एक और नई। लहर आने में।वक्त नही लगेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

