वाशिंगटन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दुनिया भर में कहर बरसा चुका कोरोना वायरस थामने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच अमेरिका में कोरोना का एक नया ओमिक्रॉन वेरिएंट तेजी से फैलते जा रहा है। एक नई मीडिया रिपोर्ट में कोरोना को लेकर जारी किए ताज़ा संघीय आंकड़ों से आशंका जताई है कि, कोरोना का यह नया वेरिएंट बड़ी मुसीबत बन सकता है।
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी एक रिपोर्ट में जानकारी देते हुए बताया कि, शुक्रवार को जारी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) के अनुमानों के अनुसार अमेरिका में अक्टूबर के बीच महीने तक मिले कोरोना संक्रमण के कुल मामले में से 11.4% मामले ओमिक्रॉन के दो सबवेरिएंट BQ.1 और BQ.1.1 के ही सामने आए थे।
सीडीसी के आंकड़ों की मानें तो दोनों ओमिक्रॉन सबवेरिएंट बीए.5 संस्करण से जुड़े हुए हैं, जो अमेरिका में पाए गए हालिया मामलों में लगभग 68% मामले के लिए जिम्मेदार माने गए थे। इसके साथ ही विशेषज्ञ एक अन्य वेरिएंट बीए.2.72.2 पर भी नजर बनाएं रखें है। बतादें कि जो नवीनतम सीडीसी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण के 1.4% मामलों के लिए जिम्मेदार माना गया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

