बीजिंग, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दुनिया भर के कई देशों में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे है। इसी बीच चीन में तमाम कोशिशों के बाद भी यहां कोरोना के मामले रुकने का नाम नही ले रहे है। कोरोना की रफ्तार को धीमी करने के लिए चीन के 26 शहरों मे लॉकडाउन लगाया गया है। 21 करोड़ की आबादी अभी अपने घरों कैद है।
जहां दुनिया भर में 1 मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है वहीं चीन में इस बार सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगी रही। चीन के पिछले 73 साल के इतिहास में ये पहली बार ऐसा हुआ है जब यहां मई दिवस का आयोजन नहीं किया गया है।
वहीं, आर्थिक राजधानी शंघाई में सख्त लॉकडाउन लगाने के बाद भी राजनीतिक बीजिंग में कोरोना के मामले में कमी नहीं देखी जा रही है। वहीं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। बतादें कि अप्रैल के महीने में जिनपिंग ने कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में शिरकत की, पर कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बारे में किसी प्राकार का कोई बयान नहीं दिया। इसके साथ ही 2.5 करोड़ की आबादी वाले शंघाई के लोगों को जिनपिंग ने टेलीविजन पर भी संबोधित नहीं किया।
कोरोना के मामले यहां लगातार डरा रहे है। चीन के कई शहरों में लॉकडाउन के कारण लोगों को खाने पीने की चीजों से लेकर जरूरी सामग्री की सप्लाई के लिए मोहताज होना पड़ रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

