प्योंगयांग, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। दुनिया के कई देश अभी कोरोना की मार झेल रहे है। इसी बीच उत्तर कोरिया में कोरोना का कहर जारी है। यहां के ताजे आंकड़ों कि बात करें तो एक हफ्ते के अंदर ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 लाख के लगभग पहुंच चुकी है। यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 262,270 से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी बीच उत्तर कोरिया के एंटी-वायरस मुख्यालय ने की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक यहां 24 घंटे में सिर्फ 1 की मौत हुई हैं।
बतादें कि, उत्तर कोरिया में कोरोना अपना भयानक रूप दिखा रहा है। यहां एक ही दिन में बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज सामने आ रहे है। पर यहां मौतों का अकड़ा बेहद कम सामने आ रहे है। ऐसे में दुनियाभर के विशेषज्ञों को शक है कि, कहींजानबूझ कर तो मृतकों के आंकड़े छिपाए नहीं जा रहे हैं। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार, अप्रैल के अंत तक 1.98 मिलियन से ज्यादा लोग बुखार जैसे लक्षणों से पीड़ित थे। पर सरकार ने इसके आंकड़ें कम दर्ज किए थे।
न्यूज एजेंसी के अनुसार, इस समय उत्तर कोरिया में लगभग 740,160 लोग घर में क्वारंटीन में हैं। बीते गुरुवार को उत्तर कोरिया ने माना कि देश की राजधानी प्योंगयांग में बड़ी संख्या में लोग कोरोना के नए बर वेरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित हुए हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

