सोमवार, 09 मार्च 2026
Logo
International
चीन में कोहराम मचा रहा कोरोना, 2020 के बाद पहली बार आई इतनी बड़ी उछाल
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
चीन में कोहराम मचा रहा कोरोना, 2020 के बाद पहली बार आई इतनी बड़ी उछाल

चीन में कोहराम मचा रहा कोरोना, 2020 के बाद पहली बार आई इतनी बड़ी उछाल

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

बीजिंग, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। चीन में कोरोना एक बार फिर से कोहराम मचा रहा है। शनिवार को यहां कोरोना से 2 लोगों की मौत हुई है। फरवरी 2020 के बाद यहां पहली बार कोरोना के मामलों में इतना उछाल देखने को मिल रहा है। चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 4,638 हो गई है। चीन ने शनिवार को कोरोना के 2,157 नए मामले दर्ज किए, इसमी से सबसे अधिकांश 1674 नए मामले जिलिन प्रांत में मिले। इसके बाद फुजिन में 199 कोरोना संक्रमित मिले। 


13 शहर टोटल लॉकडाउन
चीन में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद विश्व के तमाम देशों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। पिछले कुछ हफ्तों में यहां कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। यहां करीब 13 शहरों में टोटल लॉकडाउन की स्थिति है। और 5 करोड़ आबादी लॉकडाउन में रहने को मजबूर है। यहां कोरोना के ताजा हमले ने पिछले दो सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं जर्मनी, इटली, फ्रांस समेत यूरोपीयन देशों में भी कोरोना के केस बढ़ रहे हैं।

जर्मनी में रोज 2.5 लाख से ज्यादा मरीज मिल रहे
चीन में स्कूल और दफ्तर बंद हो गए हैं। लोगों को घर पर रहने को कहा गया है। कोरोना के मामले यूरोप में भी बढ़ रहे हैं। जर्मनी में तो हर दिन 2.5 लाख से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। इस बीच भारत में भी केंद्र सरकार ने राज्यों को चौकन्ना रहने की हिदायत दी है।

Deltacron ला सकता है नई लहर
बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया है कि दुनियाभर में डेल्टाक्रोन (Deltacron) के मामले बढ़ने लगे हैं। ऐसी चिंता जताई जा रही है कि Deltacron कोरोना की नई लहर लेकर आ सकता है। हालांकि, अभी इसके मामले बेहद कम हैं, लेकिन ये नई लहर ला सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें