बीजिंग, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दुनिया के कई सारे देश अभी कोरोना की मार झेल रहे है। इसी बीच चीन में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे है। बीते एक महीने से चीन के शंघाई शहर में कर्फ्यू जैसी स्थिति बनी हुई है। यहां पर कोरोना के हालात के कारण सभी सेवाएं बंद रखी हुई हैं। यहां के लोग अपने अपने घरों में कैद है। कोरोना के मामलों पर काबू पाने के लिए अब चीन यही काम राजधानी बीजिंग में भी कर रहा है। बीजिंग में पिछले 24 घंटे के सिर्फ कोरोना के वैरिएंट ओमिक्रॉन के 53 नए मामले सामने आए हैं। पर यहां की लगभग सभी सेवाएं बंद करदी गई है। कोरोना के कारण यहां पर पहले से ही स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए थे, अब इसे एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही मेट्रो स्टेशन, रेस्तरां और कारोबार को पूरी तरह से बंद करने का आदेश दे दिया है।
बताया जा रहा है कि, कोरोना के बढ़ते हुए मामलों के कारण और संक्रामक स्वरूप ओमिक्रॉन के कहर कि वजह से चीन की वाणिज्यिक राजधानी शंघाई एक महीने से अधिक समय तक ठहर सी गई थी। वहीं बीजिंग में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 53 नए मामले सामने आए, जिसके बाद अब शहर में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 500 से अधिक हो गई है।
कोरोना के मामलों को रोकने के लिए बुधवार को बीजिंग में 40 सबवे स्टेशन और 158 बस मार्ग बंद कर दिए गए। यह स्थगित की गईं अधिकतर सेवाएं और पाबंदी से प्रभावित स्टेशन चाओयांग जिले में की गई है। आधिकारिक मीडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि, बीजिंग में सभी किंडरगार्टन, प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों साथ ही माध्यमिक व्यावसायिक विद्यालयों ने 11 मई तक, यानी एक हफ्ते के लिए कक्षाएं बंद करदी है। बीजिंग प्रशासन ने बताया कि, अब विद्यार्थी स्कूलों में कब लौटेंगे ये अब कोरोना संक्रमण की स्थिति पर निर्भर करता है। साथ ही बोला गया कि जिन लोगों को वास्तव में बीजिंग छोड़ने की आवश्यकता है, वो शहर छोड़ कर जा सकते है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

