सोमवार, 09 मार्च 2026
Logo
International
अमेरिका में कोरोना के केस में आई 52% की कमी, पर मौत के अकड़े बड़ा रहे है चिंता
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
अमेरिका में कोरोना के केस में आई 52% की कमी, पर मौत के अकड़े बड़ा रहे है चिंता

अमेरिका में कोरोना के केस में आई 52% की कमी, पर मौत के अकड़े बड़ा रहे है चिंता

N
डेस्क रिपोर्टर
वॉशिंगटन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दुनिया के कई देश अभी कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं। कोरोना माहामारी कि रफ्तार धीमी पड़ रही है। अमेर‍िका में शुरू से ही कोरोना का प्रकोप देखने को मिला हैं। यहां डेल्टा के बाद कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से तबाही मची हुई है। पर अब अमेर‍िका वालों के लिए एक राहतभरी खबर सामने आई है, यहां  प‍िछले एक हफ्ते के आंकड़ों पर नजर डाले तो कोरोना के नए मामलों में 52 प्रत‍िशत तक की कमी देखने को मिली हैं। बुधवार यानी 2 फरवरी को यहां 3.46 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं मौत के आंकड़े डराने वाले सामने आ रहे हैं,  3,365 लोगों ने इस खतरनाक कोरोना वायरस के कारण से अपनी जान गंवा दी है।

आखिर क्‍यों अमेरिका कोरोना वायरस से सबसे ज्‍यादा प्रभावित हुआ, इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते है कि अब तक इस देश में 7.6 करोड़ से अधिक कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। यह पूरी दुन‍िया में  किसी भी एक देश का सर्वाधिक आंकड़ा है। इसके साथ ही अमेर‍िका में कोरोना से मरने वालों की संख्‍या भी अन्‍य किसी देश के मुकाबले सबसे अधिक है। यहां  लाख से अधिक  लोगों की अब तक जान जा चुकी हैं। 

 
दुनिया में इतने है कोरोना के केस
पूरी दुनिया में बीते दिन 30.27 लाख कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 24.39 लाख लोग कोरोना से ठीक हुए हैं, वहीं  11,957 लोगों की जान  गई है। नए कोरोना संक्रमितों के मामले में फ्रांस, 3.15 लाख मामलों के साथ पहले नंबर पर है। वहीं अमेरिका 3.02 लाख मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है। तो जर्मनी 2.23 लाख केस के साथ तीसरे नंबर पर है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें