सोमवार, 09 मार्च 2026
Logo
International
चीन में कोरोना से लगा 13 शहरों में फुल लॉकडाउन,5 करोड़ नागरिक हुए घरों में कैद
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
चीन में कोरोना से लगा 13 शहरों में फुल लॉकडाउन,5 करोड़ नागरिक हुए घरों में कैद

चीन में कोरोना से लगा 13 शहरों में फुल लॉकडाउन,5 करोड़ नागरिक हुए घरों में कैद

N
डेस्क रिपोर्टर
बीजिंग, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना वायरस जहां जाते हुए नजर आ रहा था वहीं चीन में पिछले तीन दिनों से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे है। देश में पिछले 24 घंटे में 5,280 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए है। जिनमें से 3,507 घरेलू मामले हैं। वुहान से महामारी की हुई शुरुआत के बाद से दूसरी बार ये सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए चीन के 13 शहरों और काउंटियों में लॉकडाउन लगाने को घोषणा कर दी है। जानकारी के अनुसार, कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का नया स्वरूप देश में फैलते जा रहा है। कोरोना के कारण लगाए गए लॉकडाउन कि वजह से करीब 5 करोड़ चीनी नागरिक अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। 

 
मौजूदा लहर में कोरोना से जो  सर्वाधिक प्रभावित है वो है जिलिन प्रांत। इसके साथ ही चीन का तकनीकी हब कहे जाने वाले शेनझेंग प्रांत में भी कोरोना कि सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं। वहीं 12 मार्च से पहले शंघाई में दो और शेनझेंग में एक अस्पताल भी बन चुके हैं। इसके साथ ही देशभर में कोरोना को रोकने के लिए बड़े स्तर पर में टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। ये तैयारियां बता रही है कि   चीन में लगभग एक माह से चौथी लहर फैल चुकी है। 

 
चीन में कोरोना के वेरिएंट गुप्त ओमिक्रॉन (बीए.2) बहुत तेजी के साथ फैल रहा है। इसके साथ ही मूल ओमिक्रॉन स्वरूप से उसे दस गुना ज्यादा शक्तिशाली कहां जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इन दिनों चीन के कई शहर इसी वायरस की चपेट में हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें