बीजिंग, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। चीन में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे है। महामारी कि वजह शंघाई में लगाए गाए सख्त लॉकडॉन को एक महीने से ऊपर हो गया है। एक बार फिर यहां के अधिकारियों ने वायरस रोधी पाबंदियां को कड़ी कर दी हैं। कई जिलों में नोटिस जारी कर कहा गया कि, निवासियों को अभी भी अपने घर में रहना होगा। इसके साथ ही कम से कम बुधवार यानी 11 मई तक चलने वाली इस अवधि के दौरान बिना जरूरी आपूर्तियां को प्राप्त करने पर रोक लगाई गई है। नोटिस के अनुसार, कोरोना को लेकर बड़े पैमाने पर होने वाली जांच के नतीजों के मुताबिक सख्त उपायों की अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है। हुआंगपु जिले में जारी हुए एक नोटिस में बताया गया है कि, ‘आपकी सभी की समझ व सहयोग करने के लिए धन्यवाद। हम साथ मिलकर जल्द ही इस लॉकडाउन को खत्म करदेंगे। ’
बतादें कि, ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि, आखिर किस वजह से इस नए सिरे से सख्ती बरतने की जरूरत पड़ रही है, जबकि शहर में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। शंघाई में सोमवार यानी 9 मई को 3,947 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही 11 लोगों की इससे मौत हुई। इन आए हुए नए मामलों में लगभग सभी में बीमारी के लक्षण नहीं देखने को मिले है।
कोरोना के बढ़ते हुए मामलों के बीच शंघाई ने शुरू में ही एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाया गया था। जिसके साथ बड़े पैमाने पर जांच का आदेश भी दिया था, पर मामलों की संख्या बढ़ने पर लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया। यहां पर कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे है। लोग अपनी जरुरत का सामान लेने नही जा पा रहे है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

