शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
International
ब्राजील में दो बच्चों को गलती से लगाई कोरोना वैक्सीन, नर्स को किया सस्पेंड
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
ब्राजील में दो बच्चों को गलती से लगाई कोरोना वैक्सीन, नर्स को किया सस्पेंड

ब्राजील में दो बच्चों को गलती से लगाई कोरोना वैक्सीन, नर्स को किया सस्पेंड

N
डेस्क रिपोर्टर
ब्रासीलिया, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। ब्राजील में एक अनोखा मामला सामने आया है जहा एक नर्स ने 2 नवजात बच्चों को गलती से कोरोना की वैक्सीन लगा दी। जब इन दोनो की तबीयत खराब हुई तो दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गाया। इसमें एक 2 महीने की लड़की है तो एक 4 महीने का लड़का, जिसे गलती से फाइजर का टीका लगा दिया। जबकि इन  बच्चों को टेटनस, डिप्थीरिया, हेपेटाइटिस बी या काली खांसी की वैक्सीन लगानी थी। जिस नर्स ने बच्चों को कोरोना की  वैक्सीन लगाई थी उसे तुरंत सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

ओमिक्रॉन लाया दक्षिण अफ्रीका में कोरोना की चौथी लहर
दक्षिण अफ्रीका को ओमिक्रॉन के कारण कोरोना की चौथी लहर का सामना करना पड़ रहा है। यहां दिन पर दिन ओमिक्रॉन के मामलों में काफी तेजी आ रही है। जिसके वजह से वहां के अस्पतालों को ओमिक्रॉन के इलाज के लिए तैयार किया जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन का पहला मामला पिछले महीने आया था।  अब यहां कोरोना संक्रमितों में ओमिक्रॉन से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा  लोगों से कोरोना की वैक्सीन लगवाने की अपील कर रहे है। उन्होंने बताया कि वायरस के इंफेक्शन रेट और अस्पताल में हो रही मरीजों की भर्ती पर नजर रखी जा रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें