शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
International
गुरूवार को दुनिया में आए 31.54 लाख नए मामले, 7211 लोगों की हुई मौत
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
गुरूवार को दुनिया में आए 31.54 लाख नए मामले, 7211 लोगों की हुई मौत

गुरूवार को दुनिया में आए 31.54 लाख नए मामले, 7211 लोगों की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर
वॉशिंगटन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दुनिया भर में कोरोना के मामले तेज़ी से बढ़ते जा रहे है। इसका कारण कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन बताया जा जाता है। गुरुवार यानी 13 जनवरी को दुनियाभर में 31.54 लाख नए मामले सामने आए, तो 11.47 लाख लोगों इसी थी हुए। वहीं 7,211 लोगों की मौत हुई। अब तक दुनिया में  32 करोड़ कोरोना और ओमिक्रॉन के मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही  मौतों का आंकड़ा भी बढ़कर 55.34 लाख तक जा पहुंचा है।  

फ्रांस में कोरोना के लगातार मामले बढ़ते जा रहे है।  इसके बाद भी वहां के स्कूल जारी हैं। फ्रांस में इसका विरोध करने के लिए हजारों की तादात में स्कूल के  टीचर्स सड़क पर उतर आए है। इसी के बीच स्पेन अपने नागरिकों को वैक्सीन का चौथा डोज लगाने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही अमेरिका में भी  बाइडेन सरकार ने 50 हजार टेस्ट किट बांटने का एलान किया है।  

क्या है दुनिया में कोरोना के मामलों की स्थिति

नए केस: 31.54 लाख 
कल इतने ठीक हुए: 11.47 लाख 
कल इतनी मौतें हुई: 7211 
कुल संक्रमित: 31.8 करोड़ 
अब तक ठीक हुए: 26.3 करोड़ 
कुल एक्टिव केस: 5.1 करोड़
अब तक इतनी मौतें हुई: 55.38 लाख

फ्रांस में गुरुवार यानी 13 जनवरी को 3.05 लाख कोरोना के नई मामले सामने आए और 225 लोगों की जान गई। फिलहाल यह  42.56 लाख लोगों का इलाज किया जा रहा है।  जिसमें से 3,985 मरीजों की हालत गंभीर है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें