बीजिंग, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। जहां कोरोना के मामले धीरे धीरे कम हो रहे थे वहीं दूसरी ओर दो साल में पहली बार चीन में कोरोना सभी 31 प्रांतों में पूरी तरह से फैल चुका है। कोरोना पर काबू पाने के लिए चीन ने जिस जीरो कोविड पॉलिसी को अमल में लाया था वो भी फेल हो रहा है। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमितों का आंकड़ा 62 हजार मामले के पार जा पहुंचा है। ऐसे में चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई के साथ साथ 5 शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है।
अस्पतालों में मरीजों के लिए जगह नहीं
चीन के करीब 12 हजार सरकारी अस्पतालों में नए मरीजों को भर्ती करने के लिए जगह नहीं है। चीन ने इससे पहले कोरोना की पहली लहर के वक्त सख्त लॉकडाउन का नियम बनाया था। जिसमे एक भी केस आने पर पूरे शहर में लॉकडाउन लगा दिया जाता था। ऐसा करने से उसके चिकित्सा ढांचे पर काफी असर पड़ा था।
20 हजार बैंकर्स रह रहे है दफ्तरों में
कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए चीन के बड़े व्यावसायिक हब शंघाई में अगले शुक्रवार तक पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं इससे बैंकिंग और अन्य गतिविधियां बाधित नहीं हों, इसके लिए शंघाई के लगभग 20 हजार से अधिक बैकर्स दफ्तरों में ही रह रहे हैं। बतादें की सरकार की ओर से उनके लिए खाने पीने का इंतजाम किया गया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

