N
डेस्क रिपोर्टर
लंदन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना का नए वेरिएंट ओमिक्रॉन पूरी दुनिया में तबाही मचा रहा है। कोरोना के ये नया वेरिएंट सभी देशों ने पहुंच चुका है। ओमिक्रॉन वेरिएंट के तीन स्ट्रेन हैं, जिसमें BA.1, BA.2 और BA.3 शामिल है। ब्रिटेन में अब तक BA.1 स्ट्रेन का कहर चल रहा था। पर अब बताया जा रहा है कि ब्रिटेन में भी ओमिक्रॉन का BA.2 स्ट्रेन आ गया है। ओमिक्रॉन का BA.2 स्ट्रेन काफी तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है। ब्रिटिश अखबार डेली एक्सप्रेस के अनुसार, हाल ही में ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के 53 सीक्वेंस की यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी ने पहचान की है। यूकेएचएसए के अनुसार, ब्रिटेन में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के BA.2 स्ट्रेन के अब तक 53 मामले सामने आ चुके हैं।
हेल्थ एजेंसी ने बताया है कि, BA.2 स्ट्रेन सबसे तेजी से फैलने वाला ओमिक्रॉन का नया वेरिएंट है, जिसके लक्षण जुड़ाव गंभीर नही है। यूकेएचएसए ने चेतावनी देते हुए बताया कि, BA.2 स्ट्रेन के 53 सीक्वेंस हैं, जो काफी अधिक संक्रामक है। इससे कुछ दिन पहले ही इजराइल में भी कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का यह स्ट्रेन पाया गया था। वहीं, द टाइम्स ऑफ इजराइल के अनुसार, देश में ओमिक्रॉन के नए स्ट्रेन के 20 मामलों की पहचान की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, अभी इस बात का नही पता चला है कि BA.2 स्ट्रेन ओमिक्रॉन से ज्यादा खतरनाक है या फिर नहीं। हालांकि ब्रिटेन में बोला जा रहा है कि यह ओमिक्रॉन का यह स्ट्रेन ज्यादा संक्रामक और ज्यादा घातक है।
कई देशों में पहुंचा ओमिक्रॉन का BA.2 स्ट्रेन
रिपोर्ट के अनुसार, BA.2 स्ट्रेन अब तक कई देशों में जा चुका है। ऑस्ट्रेलिया, भारत, डेनमार्क, चीन, कनाडा और सिंगापुर में ओमिक्रॉन वेरिएंट के नए स्ट्रेन पहले ही पाए जा चुके हैं। World health organization के अनुसार, कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के तीन स्ट्रेन BA.1, BA.2 और BA.3 है। WHO के अनुसार BA.1 और BA.3 के स्पाइक प्रोटीन में 69 से 70 डिलेशन हैं, वहीं BA.2 में ये नहीं है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

