N
डेस्क रिपोर्टर
बीजिंग, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दुनिया भर में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। कई देश कोरोना नए वेरिएंट से बुरी तरह जूझ रहे है। जिसने दुनियाभर को कोरोना महामारी की ओर धकेला था वो चीन, एक बार फिर कोरोना की चपेट में आ गया गया है। चीन की हालत दिन पर दिन खराब होते जा रही है। यहां पर संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। जिसे लेकर यहां की सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। चीन ने 1.3 करोड़ आबादी वाले शियान शहर में लॉकडाउन लगा दिया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए लोगों से बोला गया है कि, जब तक बहुत जरूरी न हो तब तक अपने घरों से बाहर न निकलें। इसके साथ ही, शहर आने-जाने वाले सभी परिवहन को रोक दिया गया है।
बतादें कि, बुधवार यानी 22 दिसंबर की आधी रात को यह आदेश किया गया था और ये नियम अगले आदेश तक जारी रहेंगे। आदेश में बोला गया है कि, एक घर से एक ही व्यक्ति को प्रत्येक दो दिनों पर घरेलू सामान की जरूरत होगी वो खरीदने के लिए बाहर जाएगा। ऐसा हर घर में होगा। हर घर से एक व्यक्ति बाहर जाएगा और वो भी जब बहुत जरूरत होगी।
चीन ने ऐसे वक्त ये फैसला किया जब कुछ ही हफ्तों में यहां विंटर ओलिंपिक्स की शुरुआत होने जा रही है। 4 फरवरी से बीजिंग में विंटर ओलिंपिक्स शुरू होने जा रहा है। यही कारण है कि, चीन ने कोरोना को रोकने के लिए सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

