शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
International
यमन में भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सजा टली; हत्या के मामले में 16 को दी जानी थी फांसी
15 जुल, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
यमन

यमन

N
डेस्क रिपोर्टर

यमन :  केरल की रहने वाली भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को  राहत देने वाली खबर सामने आई है। उनकी फांसी की सजा को टाल दिया गया है। यमन में 16 जुलाई को उनको हत्या के मामले में फांसी की सजा दी जानी थी।  निमिषा प्रिया अपने बिजनेस पार्टनर तलाल अब्दो महदी की हत्या के मामले में फांसी की सजा दी जानी थी। केरल के प्रभावशाली सुन्नी मुस्लिम नेता कंथापुरम ए पी अबूबकर मुसलियार और भारत सरकार के हस्तक्षेप से हो रही बातचीत के बाद यमन के स्थानीय अधिकारियों ने निमिषा की सजा स्थगित कर दी है।

भारत सरकार निमिषा प्रिया के मामले में  दूसरे पक्ष के साथ आपसी सहमति से समाधान निकालने के लिए और समय देने के लिए लगातार प्रयास किए।

अपने बिजनेस पार्टनर की हत्या का है आरोप
निमिषा प्रिया पर आरोप है कि उन्होंने साल 2017 में अपने यमनी बिजनेस पार्टनर तालाल अब्दो महदी की हत्या की थी। इस मामले में उन्हें 2020 में मौत की सजा सुनाई गई थी और उनकी अंतिम अपील 2023 में खारिज हो गई। 16 जुलाई 2025 को उन्हें फांसी देने की तारीख तय की गई थी। फिलहाल निमिषा यमन की राजधानी सना की जेल में बंद हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें