N
डेस्क रिपोर्टर
वाशिंगटन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना महामारीने ने पूरी दुनिया में तबाही मचाई है पर अब फिर से जानवरों में कोरोना संक्रमण के मामले मिलने लगे हैं। अमेरिका में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां पर चिड़ियाघर में आठ बड़ी बिल्लियों में जानलेवा कोराना वायरस की पुष्टि की गई है। इससे पहले अमेरिका के और भी चिड़ियाघरो में 13 गोरिल्ला कोविड पॉजिटिव पाए गए थे।
बिल्लियों में नहीं पाए गए थे कोई खास लक्षण
स्थानीय मीडिया कि रिपोर्ट्स के अनुसार, सेंट लुइस चिड़ियाघर में अब तक, दो हिम तेंदुए, दो अफ्रीकी शेर, अमूर बाघ, दो जगुआर और एक प्यूमा कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इन सभी संक्रमित जानवरों के अंदर हल्के लक्षण ही पाए गए थे। पर कुछ जानवरों को खांसी और जुकाम की दिक्कत थी। चिड़ियाघर एडमिनिस्ट्रेशन का कहना है कि अधिकतर संक्रमित बिल्लियों में कोविड के कोई लक्षण नहीं मिले थे, पर कुछ बिल्लियों की भूख कम हो गई थी और थोड़े समय के लिए सुस्त सी रहती थीं।
अब तक नहीं पता चला वायरस के स्रोत का
सेंट लुइस चिड़ियाघर के बाकी 12,000 जानवरों में से किसी का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव नहीं निकला है। पर इस बात का भी तक पता नहीं चल पाया है की बिल्लियों को कोरोना कैसे हुआ। बिल्लियों को कोरोना होने के बाद चिड़ियाघर के कर्मचारी हैरान हो गए हैं। खेर सभी कर्मचारियों को कोरोना की दोनों डोज लग चुकी हैं।
क्या जानवरों को लग रही है कोरोना वैक्सीन
चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया कि सभी बिल्लियों को कोरोनो वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थीं। इस वैक्सीन को खास तौर पर जानवरों के लिए ही तैयार किया गया था। अब तक चिड़ियाघर में लगभग 50 जानवरों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। पर 42 को एक ही डोज लगी है। इन जानवरों को 30 सितंबर से कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

