सोमवार, 09 मार्च 2026
Logo
International
WHO- यूरोप में खत्म हो रही कोरोना महामारी, देश लड़ रहा है कोरोना के खिलाफ आखिरी जंग
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
WHO- यूरोप में खत्म हो रही कोरोना महामारी, देश लड़ रहा है कोरोना के खिलाफ आखिरी जंग

WHO- यूरोप में खत्म हो रही कोरोना महामारी, देश लड़ रहा है कोरोना के खिलाफ आखिरी जंग

N
डेस्क रिपोर्टर

जिनेवा, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। दुनिया भर में कोरोना के मामलों में कमी देखी जा रही है। यूरोपीय देशों में कोरोना का आखिरी दौर चल रहा है। World health organization के यूरोप कार्यालय के डायरेक्टर डॉ. हंस क्लूज ने ये जानकारी देते हुए बताया कि, यूरोप अब कोरोना के खिलाफ आखिरी जंग लड़ रहा है। कोरोना से मरने वालों संख्या अब काफी कम हो गई हैं।

डब्ल्यूएचओ के यूरोप ऑफिस के डायरेक्टर डॉ. हंस क्लूज ने एक मीडिया ब्रीफिंग से बात करते हुए कहा, ‘यूरोपीय देशों के पास एक ऐसा अवसर है और तीन ऐसे कारक हैं, जिससे कोरोना महामारी के खिलाफ जीत हासिल की जा सकती है। अगर कोरोना को लेकर सारे कदम उठा लिए, तो कोरोना महामारी को नियंत्रित कर सकते है। उन्होंने ‘पहला कारक बताते हुए कहा, वैक्सीनेशन के कारण से लोगों के संक्रमित होने की वजह काफी कम हो गई है, दूसरा फैक्टर है, गर्मी के मौसम में कोरोना वायरस के संक्रमण फैलाने की क्षमता कम हो जाती है, वहीं तीसरा फैक्टर, ओमिक्रॉन वेरिएंट सेलोगों का कम गंभीर बीमार होना।'

 

इसे भी पढ़े : सीएम की घोषणा - इंदौर में लता जी के नाम से खुलेगी संगीत अकादमी और महाविद्यालय,

गर्मी से कोरोना पर लग सकता है ब्रेक 

आने वाले हफ्तों में यूरोपीय देशों में ठंड कम होने वाली है। यहां पर धीरे-धीरे गर्मी का मौसम शुरू होने जा रहा है। यूरोप के ज्यादातर हिस्से ऐसे हैं, जहां आने वाले हफ्तों में ठंड पूरी तरह से कम हो जाएगी। WHO के यूरोप के डायरेक्टर डॉ. क्लूज ने बताया, ‘आने वाले कुछ महीनों में हमें कोरोना से एक ब्रेक मिल सकता है। लंबे समय के बाद कोरोना महामारी का प्रकोप कम होने वाला है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, अगर यहां पर एक और नया वेरिएंट सामने आता है, तो भी उसका प्रभाव यूरोपीय देशों पर कम रहेगा, पर उसके लिए सबसे जरूरी चीज है जिसका ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है, वो है ' टीकाकरण' हमे तेज़ी के साथ वैक्सिनेशन को आगे बढ़ाना होगा।’

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें