N
डेस्क रिपोर्टर
वॉशिंगटन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। यूरोप में कोरोना महामारी का एक बार फिर एपिसेंटर बनते जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने बताया है कि, यूरोपीय देशों में जब से कोरोना महामारी की शुरुआत हुई है उसके बाद से पहली बार किसी हफ्ते में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। कोरोना के तकरीबन 20 लाख मामले सामने आए तो 27 हजार लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका, ब्रिटेन और चीन में कोरोना के मामले दिन पर दिन दोबारा बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना के इन बढ़ते मामलों के बीच अमेरिका ने एक बार फिर नियमों में सख्ती कर वैक्सीनेशन पर जोर देना शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ ऑस्ट्रिया में बढ़ते कोरोना के मामलों को रोकने के लिए सोमवार से 20 दिनों के लिए लॉकडाउन लगा दिया है।
WHO के महानिदेशक टेड्रॉस घेब्रेयेसस ने बताया है कि, हाल ही में हुई यूरोप में कोरोना से 27 हजार लोगों की मौत एक बड़ा मामला बन गया है। यह पिछले हफ्ते दुनिया में सभी कोरोना महामारी से हुई आधी से भी ज्यादा मौतें हैं। एक बार फिर यूरोप का देश संक्रमण का केंद्र बनने लगा है। जिसे देखते हुए अब जर्मनी में सभी लोगो के लिए वैक्सीनेशन अनिवार्य किया गया है। वहां की सरकार का मानना है कि देश में चौथी लहर आ रही है। दूसरी ओर देखे तो ऑस्ट्रिया में लगा लॉकडाउन कम से कम 20 दिनों तक चलेगा, पर 10 दिनों के बाद इसका आकलन भी किया जाएगा।
ऑस्ट्रिया में लगी लोगों के बेवजह बाहर जाने पर रोक
लॉकडाउन के वक्त ऑस्ट्रिया में लोगों के बिना काम के बाहर जाने पर रोक लगेगी। होटल्स, रेस्टोरेंट और अधिकतर दुकानें बंद रहेंगी और जितने भी बड़े आयोजन है उन सब को रद्द कर दिया जाएगा। ‘डे-केयर सेंट’ और स्कूल खुले तो रहेंगे, पर अभिभावकों को बच्चों को घर पर रखने की ही सलाह दी गई है। ऑस्ट्रिया में लगे लॉकडाउन की पाबंदियां को 13 दिसंबर तक हटाई जा सकती हैं, पर उन लोगों के लिए पाबंदियां जारी रहेंगी जिन्होंने अब तक टीकाकरण नहीं करवाया है।
अमेरिका में हो रहे लॉकडाउन के हालात
संयुक्त राज्य अमेरिका मेंbडेल्टा वेरिएंट के कारण कोरोना के मामलों में उछाल आ रहा है। इसने पहले ही देश की डगमगाए स्वास्थ्य सेवा पर अच्छा खासा प्रहार किया है। देश में टीकाकरण की कोई भी कमी नहीं है, पर लोगों का वैक्सीन लेने से बचना कोरोना महामारी कि और लेकर जारहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

