शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
International
पाकिस्तान के पेशावर की मस्जिद में हुआ विस्फोट, 30 लोगों की हुई मौत
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
पाकिस्तान के पेशावर की मस्जिद में हुआ विस्फोट, 30 लोगों की हुई मौत

पाकिस्तान के पेशावर की मस्जिद में हुआ विस्फोट, 30 लोगों की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर
पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी शहर पेशावर में आज जुमे की नमाज के वक्त एक मस्जिद में अचानक से  बम विस्फोट हो गया। इस धमाके में कम से कम 30 लोगों की मौत और  56 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारी मोहम्मद सज्जाद खान ने न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स को जानकारी देते हुए बताया कि, हम अभी आपात स्थिति में हैं, घायलों को अस्पताल ले कर जाया जा रहा है।  विस्फोट की प्रकृति की जांच में हम लगे हुए है। रिपोर्ट में बताया गया है शुक्रवार (आज) को किस्सा ख्वानी बाजार इलाके की एक मस्जिद में ज़ोर दार धमाका हुआ। शुरुआती आईं खबरों में कहा गया था कि दो हमलावरों ने सुरक्षा गार्ड पर गोली चलाई  और विस्फोटक लेकर अंदर चले गए। इसके बाद वहां विस्फोट हुआ।
 
 
पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता मुहम्मद असीम खान ने बताया कि, यह काफी बड़ा विस्‍फोट था इसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हुई और 56 से ज्यादा लोग घायल हुए। घायलों में से कुछ की हालत बेहद नाजुक है। हमने अस्पतालों में आपातकाल की घोषणा कर दी है।
 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें