
नई दिल्ली। अपनी मांगों को लेकर किसानों ने मंगलवार को 'दिल्ली चलो' मार्च का आगाज हुआ। किसान प्रदर्शनकारियों का जत्था मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पंजाब के फतेहगढ़ के दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस बीच किसानों को रोकने के लिए दिल्ली से सटे पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली से लगे सभी बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है।
किसानों का सरकार पर मामला लटकाने का आरोप
इससे पहले सोमवार रात केंद्रीय मंत्रियों के साथ किसानों की पांच घंटे की चर्चा बेनतीजा रही। फसलों के लिए गारंटीशुदा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मुख्य मांग पूरी नहीं हुई है। सोमवार आधी रात को किसानों ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ हुई बैठक में हल नहीं निकलने की बात कही। कहा कि सरकार किसानों के मुद्दे को सुलझाने में ईमानदारी नहीं दिखा रही। किसानों से बैठक करके जानबूझ करने मामले को लटका रही है। देर करने की रणनीति अपना रही है। इसलिए किसान अपना 'दिल्ली चलो' मार्च जारी रखेंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

