N
डेस्क रिपोर्टर
डरबन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दुनियाभर में कोरोना का नया वेरिएंट "ओमिक्रॉन" तेजी से फैल रहा है। पिछले एक हफ्ते की बात करें तो यह दक्षिण अफ्रीका से लेकर 25 अन्य देशों तक जा चुका है। जिसमे से सबसे ज्यादा खराब स्थिति साउथ अफ्रीका कि है। यहां ओमिक्रॉन के केस एक दिन में ही दोगुने हो गए हैं। वहा के हालात कितने खराब है इस बात का अंदाजा इसी से लगा सकते है कि साउथ अफ्रीका में लेवल वन का लॉकडाउन लगा दिया है। फिर से पहले की तरह बाजार बंद हैं, सड़कें सूनी पड़ी हैं और लोग घर की चहारदीवारी में कैद हो गए है।
बतादें कि, साउथ अफ्रीका में सिर्फ पांच तरह के ही लॉकडाउन लगाए जाते हैं। जिसमे से पांचवी श्रेणी का का सबसे मुस्किल लॉकडाउन होता है। फिलहाल लोग लॉकडाउन की फर्स्ट स्टेप से ही परेशान हैं। व्यापारी का कहना हैं कि एक बार फिर उनका बिजनेस ठप हो गया है। नए वेरिएंट के बाद साउथ अफ्रीका पर कई देशों ने ट्रैवल बैन लगा दिया है। जिसमे कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, सिंगापुर, थाइलैंड, ब्राजील जैसे देश शामिल हैं।
24 नवंबर को आया था पहला केस
साउथ अफ्रीका में "ओमिक्रॉन वेरिएंट" का पहला केस 24 नवंबर को सामने आया था। जिसके बाद वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि उनके देश में कोरोना का एक नया वेरिएंट पाया गया है, और जो 30 से भी ज्यादा बार म्यूटेट हुआ है। साथ ही बताया गया था कि ये वेरिएंट दूसरे वेरिएंट से काफी तेजी से फैलेगा। अब साउथ अफ्रीका में मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। यहां पिछले 24 घंटे में हजार से भी ज्यादा मामले सामने आए हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

