N
डेस्क रिपोर्टर
इस्लामाबाद, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से पूरी दुनिया चिंता में है। अब कोरोना का नया वेरिएंट पाकिस्तान, लातविया, थाइलैंड और नेपाल जा पहुंचा है। ओमिक्रॉन के दिन पर दिन मामले बड़ते जा रहें है इसी बीच पाकिस्तान ने 15 देशों पर ट्रैवेल बैन लगा दिया है। इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड, आयरलैंड, यूक्रेन, क्रोएशिया, हंगरी, वियतनाम, स्लोवेनिया, पोलैंड, मोजाम्बिक, लेसोथो, इस्वातिनी, बोत्सवाना, नामीबिया और जिम्बाब्वे शामिल हैं। तो ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के कारण अमेरिका में वैक्सीन की डिमांड बढ़ गई है।
बतादें कि बीते 24 घंटो में पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 336 नए मामले सामने आए है तो वहीं 10 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार, अब तक देश में संक्रमण के 1,287,161 मामले सामने आ चुके हैं और 28,777 लोगों की जान जा चुकी है। तो अब तक 1,246,464 लोग ठीक हो चुके हैं। पाकिस्तान में अब तक 5.2 करोड़ लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो गया है और 8.2 करोड़ लोगों का आंशिक टीकाकरण ही हुआ है।
कोरोना वायरस से उपायों के लिए National Command and Operation Centre ने हवाई यात्रा की श्रेणी बना दुनिया में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की है। NCOC के एक बयान के मुताबिक, इस बैठक में अलग अलग देशों के यात्रियों के लिए स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के आधार पर संशोधित श्रेणियां को तैयार किया गया हैं। जिसके विभिन्न देशों को तीन श्रेणियों A, B और C में रखा गया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

