सोमवार, 09 मार्च 2026
Logo
International
रूस के साइबेरिया की कोयला खदान में लगी आग! 11 लोगो की हुई मौत
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
रूस के साइबेरिया की कोयला खदान में लगी आग! 11 लोगो की हुई मौत

रूस के साइबेरिया की कोयला खदान में लगी आग! 11 लोगो की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर
मॉस्को, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। रूस के साइबेरिया प्रांत में एक कोयला खदान में गुरुवार यानी आज अचानक से आग लग गई। इसमें 11 मजदूरों के मौत की खबर सामने आई है। जिसमे 35 मजदूर अब भी फंसे हैं। फिलहाल इनमे से किसी से भी  संपर्क नहीं हो पा रहा है। इमरजेंसी डिपार्टमेंट ने खराब मौसम और खतरनाक हालातो को देखते हुए, ऑपरेशन को रोक दिया है। कहां जा रहा है कि यहां आग एक इलेक्ट्रिक वेंटिलेशन शॉफ्ट में लगी थी जिसके बाद यह तेजी से खदान की और पहुंच गई और बारीक कोयले के कारण ये और ज्यादा तेजी से फेल गई।

गवर्नर ने दिया बयान
जब यह हादसा हुआ तो यहां का कोई भी अधिकारी इस बारे में किसी भी तरह का बयान नहीं देना चाहता था। फिर देर शाम गवर्नर सर्गेई तिविल्सेव का बयान सामने आया। जहां उन्होंने बताया- अब तक कुल 11 लोगों की जान जा चुकी है। जिसमे से ज्यादातर मजदूर हैं और 35 कर्मचारी अभी भी लापता हैं। जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। खदान में अभी सारे ऑपरेशन बंद कर दिए गए हैं।

न्यूज एजेंसी कि माने तो, अभी हालात बहुत ज्यादा खराब हैं अगर इसे समय इमरजेंसी टीम ने ऑपरेशन करना शुरू किया तो उसमे उनकी जान भी जा सकती है।
नही पता सही आंकड़ा
गवर्नर ने दावा किया है कि, हादसे के समय खदान में अंदर 46 कर्मचारी थे। तो कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वहा  289 लोग माइनिंग साइट मौजूद थे। अभी यह भी साफ नहीं है हो रहा कि घटना कि असली वजह क्या है। इसी बीच, रूस सरकार का भी एक बयान सामने आया है जिसमे बोला गया है कि इस मामले की जांच अब स्पेशल यूनिट करेगी और इस मामले के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें