रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
International
आर्थिक संकट के बीच पूर्व पीएम महिंदा राजपक्षे ने परिवार के साथ ली नौसैनिक अड्डे पर शरण
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
आर्थिक संकट के बीच पूर्व पीएम महिंदा राजपक्षे ने परिवार के साथ ली नौसैनिक अड्डे पर शरण

आर्थिक संकट के बीच पूर्व पीएम महिंदा राजपक्षे ने परिवार के साथ ली नौसैनिक अड्डे पर शरण

N
डेस्क रिपोर्टर

कोलंबो, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। श्रीलंका में आर्थिक संकट के कारण लोग सड़क पर उतरे हुए है। यहां पर हिंसा बढ़ते जा रही है। इस दौरान भड़की हुई हिंसा के बीच पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और उनके पूरे परिवार ने देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से के त्रिंकोमाली में एक नौसैनिक अड्डे पर जा कर शरण ली है। 


बतादेंकि, पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और उनके परिवार के कुछ सदस्यों को कोलंबो के आधिकारिक आवास से बाहर निकलने के बाद अब त्रिंकोमाली नौसैनिक अड्डे पर परिवार के होने की खबरें सामने आई है। जिसके बाद से फिर लोगों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। 


वहीं, श्रीलंका में आर्थिक संकट के कारण तत्कालीन प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को हटाने की मांग कर रहे सरकार के विरोधी प्रदर्शनकारियों पर हमला किया गया। जिसके बाद सोमवार को हिंसा और ज्यादा भड़क गई। कोलंबो के साथ साथ अन्य शहरों में हुई हिंसा की वजह से 200 से ज्यादा लोग घायल हुए। जिसके बाद सोमवार को देश में आर्थिक संकट के बीच महिंदा राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे डाला।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें