N
डेस्क रिपोर्टर
पेरिस, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। एक बार फिर कोरोना वायरस दुनिया को डराने लगा है। लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को रोकने की कोशिश जारी है। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन दुनिया भर के कई देशों में फैल चुका है। इस नए वेरिएंट की आड़ में कोरोना एक बार फिर लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। शनिवार को फ्रांस में कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ 104,611 नए मामले सामने आए। बीते 3 दिन से कोरोना के लगातार रिकॉर्ड केस दर्ज किए जा रहे हैं। इसके साथ ही कोरोना के कारण शनिवार को 84 लोगों ने अपनी जान गवा दी।
यूरोप में ब्रिटेन के बाद अब फ्रांस में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसके करण 16 हजार लोग हॉस्पिटल में भर्ती है।
फ्रांस में कोरोना की पांचवी लहर का कहर जारी है। कोरोना की गति को धीमा करने के लिए नाइट क्लबों को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही नए साल पर होने वाले आतिशबाजी कार्यक्रमों पर भी रोक लगा दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री ओलीविए वेरेन ने बताया कि, हम वैक्सीन के बूस्टर डोज देने पर जोर दे रहे हैं। इसके साथ ही लोगों से वैक्सिन लगवाने की अपील की जा रही है।
नए साल के आतिशबाजी कार्यक्रमों पर लगी रोक
बढते मामलों के बीच शुक्रवार को हेल्थ ऑफिसर ने अनुरोध करते हुए कहां की, कोरोना को रोकने के लिए या इसके प्रभाव को कम करने के लिए जरूरी है की लोग अपना वैक्सिनेशन करवाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, कोरोना के दोनों डोज लगने के कम से कम 3 महीने बाद ही बूस्टर डोज दिया जाएगा। फ्रांस में अब तक 122,546 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 76.5% लोगों का पूरी तरह टीकाकरण हो गया है। इन बढते मामलों को रोकने के लिए किसी भी प्रकार की आतिशबाजी करने पर रोक लगा दी गई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

