शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
International
फ़्रांस में नए साल से पहले जारी हुई ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर नई गाइडलाइन
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
फ़्रांस में नए साल से पहले जारी हुई ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर नई गाइडलाइन

फ़्रांस में नए साल से पहले जारी हुई ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर नई गाइडलाइन

N
डेस्क रिपोर्टर
पेरिस, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। दुनिया भर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के मामले तेज़ी से बढ़ते जा रहे है। वहीं एक बार फिर कोरोना ने लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। फ्रांस की बात करें तो यहां की हालत एक बार फिर दिन पर दिन बिगड़ते जा रही है।  इसी कारण फ्रांस कि सरकार ने कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को रोकने के सोमवार को कुछ नए नियम लागू किए है। फिलहाल अभी नए साल से पहले किसी भी प्रकार के कड़े प्रतिबंध नहीं लगाए गए हैं।  फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां कास्टेक्स ने कहां कि, अगले हफ्ते से बंद जगह पर आयोजित होने वाले किसी भी कार्यक्रमों में 2 हजार तक लोग शामिल होंगे तो वहीं खुले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में 5 हजार तक लोग शामिल हो पाएंगे। इसके साथ ही  संगीत समारोहों में  लोगों से अपनी अपनी जगह पर बैठे रहने की अपील की, वहीं बार में लोगों को खड़े होने की अनुमति नहीं है। 
 
फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां कास्टेक्स ने कहां कि, खेल केन्द्रों, सिनेमाघरों और सार्वजनिक परिवहनों में खाने और पीने की सुविधाओं पर रोक होगी। इसके साथ ही उन्होंने के कहां कि, अगर संभव हो सके तो हफ्ते में तीन दिन घर से काम करें। कोरोना को लेकर बनाए गए नियम कम से कम तीन हफ्ते तक लागू रहेंगे। बतादें कि, फ्रांस में एक दिन में 1,00,000 से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आने के बाद यहां की सरकार ने यह कदम उठाया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें