N
डेस्क रिपोर्टर
बर्लिन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश और दुनिया में जहां कोरोना के मामले कम हो रहे है। वहीं जर्मनी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 236,120 नए मामले सामने आए है। ये अब तक के एक दिन में सबसे ज्यादा मामले बताए जा रहे है। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बाद मामलों में ये उछाल देखा गया है। जर्मनी में कोरोना महामारी से लगी पाबंदियों को खत्म करने की लगातार मांग तेज हो रही है। संघीय सरकार के एक मंत्री ने बताया कि, आने वाले महीने से कोरोना के कई नियम हटाए जा सकते हैं। बुधवार यानी 2 फरवरी को संक्रमित लोगों की संख्या 2 लाख के पार गई थी।
बुधवार के दिन जर्मन अखबार में प्रकाशित इंटरव्यू में न्याय मंत्री मार्को बुशमान ने बोला कि, ‘मुझे उम्मीद है कि मार्च में कई सारे सुरक्षात्मक उपायों को वापस ले सकते है।' हालांकि बुशमान ने यह भी बोला कि, ये इस बात पर निर्भर करता है कि क्या, ‘कोरोना के मामले फरवरी से दोबारा गिरने शुरू होंगे या नही, बुशमान ने बताया कि, जर्मनी में बीमारियों के नियंत्रण करने वालें संस्था रॉबर्ट कॉख इंस्टीट्यूट ने फरवरी से कोरोना के मामले कम होने की उम्मीद जताई है। वहीं न्याय मंत्री ने सावधान करते हुए बताया कि, इस बीच अगर कोरोना का कोई नया वेरिएंट सामने आता है तो हालात गंभीर हो सकते है।
बतादें कि, जर्मनी में कोरोना माहामारी को लेकर लगाई गई सभी पाबंदियों का फैसला देश के 16 राज्यों की सरकारों के हाथों में है। कोरोना के मामलों को लेकर संघीय सरकार राज्य सरकारों के प्रमुखों से लगातार मुलाकात करती रहती है। 16 फरवरी को जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्त्स की क्षेत्रीय नेताओं से अगली मुलाकात होने वाली है। बतादें 24 जनवरी को पिछली बैठक हुई थी। इस बैठक में कोरोना से लगी पाबंदियों से जुड़े नियमों को लेकर बात हुई थी, जिसे बरकरार रखने पर सभी नेताओं ने सहमति जताई थी।
जर्मनी में कोरोना के मामलों में आए उछाल के पीछे नए वेरिएंट ओमिक्रॉन है। इसी की वजह से यहां पर बहुत सारी पाबंदियां लगाई गई है। नाइटक्लब के साथ साथ उस तरह की सभी जगहें पूरी तरह से बंद हैं, जहां लोगों की भीड़ ज्यादा हो सकती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

