बर्लिन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। जर्मनी में एक बार फिर कोरोना वायरस के कारण हालात गंभीर होते जा रहे है। एक दिन में यहां 527 कोरोना मरीजों की जान जा चुकी है।12 फरवरी के बाद यह संख्या सबसे ज्यादा है। जर्मनी में अब तक कोरोना महामारी से 1.04 लाख लोगों की जान जा चुकी है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे की बात करें तो यहां 69,601 नए कोरोना के मामलें सामने आए है। बतादें कि जर्मनी में अब तक 62.27 लाख से भी ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है। जिसमे से 52.25 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।
इसे भी पढ़े : भोपाल में Omicron की संभावना, कोरोना संक्रमित दो संदिग्ध यूके और कनाडा से लौटे
दक्षिण अफ्रीका में अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या बडी
दक्षिण अफ्रीका में एक बार फिर कोरोना महामारी के हालात से बिगड़ते जा रहे हैं। मंगलवार को यहां के अस्पताल में पिछले दिन की तुलना से दोगुने मरीज भर्ती हुए है। नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 383 कोरोना संक्रमित लोगो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सोमवार को 175 कोरोना मरीज भर्ती हुए थे। एक दिन में साउथ अफ्रीका के 13,147 कोरोना के नए मामले सामने आए है।
यूरोप में ओमिक्रॉन से बिगड़ रहे है हालात
यूरोपियन हेल्थ एजेंसी ने यूरोप में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने बोला कि, यूरोपीय देश में आने वाले समय में कोरोना से काफी मौतों हो सकती है। इसी के साथ ही अस्पताल में भी भर्ती होने वालों की संख्या बढ़ेगी। अब यह जरूरी है कि वैक्सीनेशन की रफ्तार बड़ाई जाए। उन्होंने बताया कि, कोरोना के नए वेरिएंट 'ओमिक्रॉन' से भी हालात और गंभीर हो सकते है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

